- Hindi News
- इलाके में बढ़े गश्त, कोतवाली पुलिस को सौंपा मांग पत्र
इलाके में बढ़े गश्त, कोतवाली पुलिस को सौंपा मांग पत्र
न्यू शक्ति नगर कॉलोनी वासी एडवोकेट नवीन सिंगला ने बताया कि उनके एरिया में चोरी की वारदातें पहले भी घटित हो चुकी है। नवीन ने बताया कि उनके क्षेत्र में रात के समय कोई भी पुलिस कर्मी नहीं दिखाई देता। कॉलोनी वासी पवन कुमार ने बताया कि उन्होंने आज इस बाबत थाना कोतवाली में भी एक लिखित मांग पत्र सौंपा। सतीश अरोड़ा का कहना है कि रात के समय अगर उनके कॉलोनी में पुलिस गश्त करेगी तभी ऐसी वारदातों में कमी आएगी। न्यू शक्ति वासी निर्मला देवी का कहना है कि इस प्रकार की वारदातों से लोगों में दहशत बढ़ती है। सतीश अरोड़ा का कहना है कि उनकी कालोनी के समीप बनी झुग्गियों को हटाया जाए।