पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाहन, शराब के आरोप में नामजद

लाहन, शराब के आरोप में नामजद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा - थाना सदर पुलिस ने गांव बीड़ तलाब में लाहन व अवैध शराब रखने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे की गिरफ्तारी होने अभी बाकी है। थाना सदर पुलिस ने बीड़ तलाब स्थित एक घर में दबिश दी। पुलिस ने इस दौरान वहां से करीब 70 किलो लाहन व 11 लीटर अवैध शराब बरामद किया। इस दौरान वहां से एक भट्ठी भी बरामद की। पुलिस ने इस संबंध में गिंदर सिंह व शिंदर सिंह वासी बीड तलाब बस्ती नंबर दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है।