पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली गुल होने से नई ओपीडी में न एक्स रे हुए, न अल्ट्रासाउंड

बिजली गुल होने से नई ओपीडी में न एक्स-रे हुए, न अल्ट्रासाउंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बठिंडा
सिविल अस्पताल की नई ओपीडी में बुधवार दोपहर बिजली गुल हो गई। करीब एक घंटे बाद बिजली की सप्लाई शुरु हो सकी। बिजली के गुल होने से ओपीडी में आए मरीजों का भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सिविल अस्पताल में 24 घंटे बिजली रह सके इसके लिए अस्पताल को हॉट लाइन के साथ जोड़ा गया है। हॉट लाइन से अस्पताल के सभी भागों को नहीं जोड़ा जा सका है। बुधवार दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर अचानक ओपीडी की लाइट चली गई। इसके चलते ओपीडी में बिजली से चलने वाले सभी उपकरणों ने काम करना बंद कर दिया। जेनरेटर के माध्यम से ओपीडी के कुछ हिस्से में लाइट की व्यवस्था हो सकी। सीनियर मेडिकल अफसर डॉक्टर सतीश गोयल ने कहा कि बिजली की चार टूट जाने से बिजली की सप्लाई प्रभावित हुई थी। बाद में ठीक करा दिया था।