गोवंश को लगाई सवामणि
बठिंडा - श्री हनुमान सेवा समिति के सहयोग से फूलों वाली मंडली की ओर से गोवंश के लिए सवामणि लगाई गई। मंडली की प्रधान रीतू शर्मा ने बताया कि संकीर्तन के दौरान एकत्र हुए चढ़ावे को मंडली द्वारा गोवंश को अर्पित किया जाता है। मौके पर लक्ष्मी शर्मा, संगीता रानी, लाजवंती रानी, लता शर्मा, निंदर कल्याण, जनक देवी थी।