पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिलाई मशीनें और ट्राईसिकल बांटे

सिलाई मशीनें और ट्राईसिकल बांटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा - रेडक्रॉस सोसायटी ने विधवाओं को सिलाई मशीनें और 19 विकलांगों को ट्राईसिकल बांटे। जरूरतमंदों को यह सामान एडीसी डी व सोसायटी के सीनियर मीत प्रधान सोनाली गिरी ने दिया। इस मौके पर उनके साथ रैड क्रास सोसायटी के सचिव सेवामुक्त कर्नल मुखत्यार सिंह कुलार और सहायक नरेश पठानिया भी मौजूद थे। रैड क्रास भवन में रखे गए एक सादा समागम के दौरान सिलाई मशीनें और ट्राईसाईकल बांटने के उपरांत सोनाली गिरी ने जरूरतमंदों के साथ उन की समस्याओं के बारे में भी बातचीत की। सचिव रैड क्रास मुखत्यार सिंह कुलार ने बताया कि 30 ट्राईसाईकल और 50 सिलाई मशीनें जरूरतमंदों को बांटने के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट, अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन और इंडियन ऑयल कार्पोरेशन ने सोसायटी की आर्थिक सहायता की है। उन्होंने यह भी बताया कि बाकी रहते 11 ट्राईसाईकल और 23 सिलाई मशीनें भी जल्द ही जरूरतमंदों को बांट दी जाएंगी। समागम के दौरान अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड से अधिकारी परविंदर सिंह, मैनेजर एचआर दिनेश पांडे और अंबुजा सीमेंट से संजय कुमार भी विशेष तौर पर शामिल हुए।



जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से जिले की 27 जरूरतमंद विधवाओं को सिलाई मशीनें और 19 विकलांगों को ट्राई साइकिल बांटे गए।