अश्लील हरकतें करने का आरोप
बठिंडा - गांव फूल में एक व्यक्ति पर अपने पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकतें व अश्लील शब्दावली का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। लड़की के विरोध जताने के बाद आरोपी फरार हो गया। थाना फूल पुलिस को दी शिकायत में सुखदेव सिंह वासी फूल ने बताया कि 26 जनवरी को उसकी 11 साल की बेटी घर में अकेली थी। उस दिन करीब चार बजे शाम को आरोपी बलविंदर सिंह जो कि पड़ोस में रहता है उसके घर में जबरन घुस आया। उसकी लड़की को घर में अकेला देख उसके साथ उसने अश्लील हरकतें व अश्लील शब्दावली का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। लड़की ने विरोध किया व शोर मचाया तो बलविंदर सिंह वहां से भाग निकला। जब वह घर पहुंचे तो लड़की ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी उन्हें दी।