- Hindi News
- एनआरएचएम मुलाजिम पर्चे बांट सरकार की पोल खोलेंगे
एनआरएचएम मुलाजिम पर्चे बांट सरकार की पोल खोलेंगे
भास्कर न्यूज - मानसा
पंजाब सरकार और स्वास्थ्य मंत्री के झूठे आश्वासनों से ऊब चुके प्रदेश के एनआरएचएम कर्मचारियों ने अब सरकार की पोल खोलने के लिए पर्चे बांट आंदोलन छेडऩे का फैसला लिया है।इस मुहिम का आगाज एक फरवरी को बठिंडा के बस स्टैंड से शुरू किया जाएगा। एनआरएचएम यूनियन की हुई जिला स्तरीय बैठक में यह ऐलान किया गया। कर्मियों ने कहा कि कई वर्षों से बादल सरकार कर्मचारियों को स्थाई करने का वादा कर फिर पीछे हट जाती है। स्वास्थ्य मंत्री गुमराह कर रहे हैं।