घटिया मेटीरियल की हो जांच : सभा
मानसा - नगर सुधार सभा मानसा की बैठक सभा प्रधान मास्टर लुद्धर राम की अध्यक्षता मे हुई, जिसमें शहर की समस्याओं पर विचार किया गया। प्रेस सचिव नरेश बिरला ने बताया कि शहर मे बीडीए बठिंडा द्वारा निर्माण की गई केबल आरा स्ट्रीट, कबर स्ट्रीट आदि के अलावा कई ऐसी सड़कें है जिसमे घटिया मेटीरियल प्रयोग किया गया है। शहर के विकास के लिए आए पैसे का गलत प्रयोग होने की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। जतिंदर आगरा ने कहा कि शहर मे सप्लाई होने वाला वाटर वक्र्स का पानी आधे से अधिक खराब जाता है, क्योंकि विभाग द्वारा जो पानी के कनेक्शन काट दिए गए है उनका पानी अक्सर यूं ही बहता रहता है। इसके अलावा बारिश व सीवरेज का पानी भी पानी सप्लाई वाली पाइपों में चला जाता है, जिससे बीमारियों के फैलने का डर बना हुआ है। अशोक सपोलिया ने खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने की मांग की है। बैठक में बीरवल दास खीवा, बलराज बल्ली, जतिंदर आगरा, नरेश बिरला, कृष्ण गोपाल, तरसेम चंद मिढ़ा, राम भी मौजूद थे।