पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यापकों की रैली 4 को जालंधर में

अध्यापकों की रैली 4 को जालंधर में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बठिंडा
सीएसएस/ रमसा/ एसएसए अध्यापक यूनियन अपनी मांगों को लेकर 4 फरवरी को जालंधर में राज्य स्तरीय रैली करेगी। यूनियन के जिला प्रधान बेअंत सिंह, जिला उप-प्रधान जतिंद्र कुमार और राज्य कमेटी के सदस्य सुभाष चंद्र ने बताया कि अध्यापक पिछले 5 वर्षों से रेगुलर होने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, पर सरकार द्वारा अभी तक उनको आश्वासन के अलावा कुछ नहीं दिया गया। इसके उलट अध्यापकों की भर्ती एमएचआरडी के नियमों अनुसार शिक्षा विभाग में रेगुलर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा अध्यापकों पर धरनों के दौरान झूठे केस भी दर्ज किए गए हैं, जिनकी वह आज तक तारीखें भुगत रहे हैं।