पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गेस्ट फेकल्टी यूनियन को विद्यार्थियों का समर्थन

गेस्ट फेकल्टी यूनियन को विद्यार्थियों का समर्थन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा - पंजाब गेस्ट फेकल्टी लेक्चरर यूनियन की मुकम्मल हड़ताल 9वें दिन भी जारी रही। बुधवार को पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन व नौजवान भारत सभा ने भी इस संगठन के संघर्ष में साथ देने का ऐलान कर दिया है। यूनियन नेताओं ने कहा कि अब वे गांवों में जाकर लोगों को पंजाब सरकार के बारे में जागरूक करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि लोक सभा चुनावों में वे अकाली-भाजपा सरकार का बायकाट करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक उनका बेसिक वेतन 21,600 नहीं कर दिया जाता, संघर्ष जारी रहेगा। प्रदीप महराज ने कहा कि राज्य सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर गेस्ट फेकल्टी टीचर्स की मांगों को दबा देना चाहती है। वे लेक्चरर्स के हितों की अनदेखी कर रहे हैं।