पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • री काउंटिंग में पराजित पंच पद का उम्मीदवार बना विजेता

री-काउंटिंग में पराजित पंच पद का उम्मीदवार बना विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बठिंडा
गांव भैणी के पंच का विवाद बुधवार को खत्म हो गया। अब बलबीर कौर गांव की पंच होगी जबकि पहले प्रेजाइडिंग अफसर द्वारा पहले सुखमंदर कौर को विजेता घोषित किया गया था।
इस फैसले को चुनौती देते हुए पंच पद की उम्मीदवार बलबीर कौर ने ट्रिब्यूनल में केस दायर कर दिया। सात महीने तक चले केस के बाद उनकी वोटों की दोबारा गिनती की गई। इस गिनती के बाद आवेदनकर्ता बलबीर कौर को विजयी घोषित कर दिया गया।
पंच बलबीर कौर के पति बंत सिंह ने बताया कि चुनाव के समय कुल 202 वोटें पोल हुई थी और इनमें से दो वोटें कैंसिल हो गई थी। गिनती के समय उनको 110 वोटें मिली थी जबकि उनके विरोधी उम्मीदवार को सिर्फ 92 वोटें मिली थी। उनकी दो वोटें कैंसिल हो गई थी इस लिए उनकी कुल वोटें 108 रह गई और वे 16 वोटों के अंतर से विजेता बन गए। लेकिन प्रेजाइडिंग अफसर के द्वारा कुल वोटें 212 दिखाई गई और विजेता पराजित उम्मीदवार को दिखा दिया था। रिजल्ट पर उनके दस्तखत भी नहीं कराएगा गए।
इसके बाद उन्होंने बठिंडा में ट्रिब्यूनल के पास केस दायर कर दिया था। अब वोटों की दोबारा चैकिंग की गई। इसमें हमें 108 वोटें मिली हैं। री-काउंटिंग डीसी केके यादव व तहसीलदार कुलदीप सिंह की हाजिरी में की गई है।