विशेष जरूरत वाले बच्चों को सामान बांटा
भास्कर न्यूज - बठिंडा
सर्व शिक्षा अभियान द्वारा बीआरसी में बुधवार को विशेष जरूरतों वाले बच्चों का सालाना सामान वितरण समागम आयोजित किया गया। इसमें बठिंडा देहाती के विधायक दर्शन सिंह कोटफत्ता व सीपीएस सरूप सिंगला की प - ी उर्मिला सिंगला मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची।
जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री डॉ.अमरजीत कौर ने बताया कि अलीमको कानपुर से आए माहिर डाक्टरों ने बच्चों की पहले जांच की इसके बाद उनके कैलिपर फिट कर दिए गए। ब्लॉक प्रोजेक्ट डॉयरेक्टर दर्शन सिंह जीदा की देखरेख में सामान वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि इन बच्चों के लिए किसी भी सामान की कमी नहीं आने दी जाएगी। जरूरतमंद बच्चों को व्हील चेयर, रोलेटर, क्रचज, ब्रेल स्केट्स, बैसाखियां व कैलीपर दिए गए। इस कैंप में बठिंडा व संगत ब्लॉक के बच्चे लाभांवित हुए।
समागम में दो घंटे देरी से पहुंचे मुख्यअतिथि दर्शन सिंह कोटफत्ता ने कहा कि ये बच्चे भी हमारे समाज का एक विशेष अंग हैं। इनके साथ प्यार व सत्कार से पेश आया जाए। मौके पर उप जिला शिक्षा अफसर कृष्ण कुमार गुप्ता, उप जिला शिक्षा अफसर सुखवीर सिंह, दर्शन सिंह जीदा, हरमंदर सिंह सिद्धू, बरजिंदर सिंह, करमजीत कौर, रीतइंदर कौर, जगजीत सिंह सिद्धू, इकबाल सिंह डीआरपी, जिला निरीक्षण अधिकारी कमलेश शर्मा व गुरिंदर सिंह बराड़ आदि मौजूद थे।