- Hindi News
- वेतन न मिलने से गुस्साए कर्मियों ने की हड़ताल
वेतन न मिलने से गुस्साए कर्मियों ने की हड़ताल
भास्कर न्यूज - बठिंडा
तीन माह से वेतन ने मिलने के रोष में सेहत विभाग के टीबी कंट्रोल कार्यक्रम में ठेका आधार पर काम करते कर्मचारियों ने बुधवार को अनिश्चित समय के लिए हड़ताल शुरू कर दी है। जिले के समूह कर्मचारियों ने सिविल सर्जन दफ्तर के आगे रोष धरना दिया और पंजाब सरकार व सेहत मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान एसटीएस कृष्ण कुमार ने बताया कि अप्रैल 2013 से केंद्र सरकार ने वेतन में वृद्धि की थी, लेकिन पंजाब सरकार ने इस बढ़े वेतन को लागू नहीं किया है। इस बाबत वे प्रदेश के सेहत मंत्री से लेकर उच्च अधिकारियों से भी कई बार मिल चुके हैं। लेकिन उनकी मांगों को अभी तक नहीं माना जा सका है।
एलटी रूपिंदर कौर ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी जायज मांगों को नहीं माना तो भविष्य में उन्हें अपना संघर्ष और तेज करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कर्मियों को रिस्क अलाउंस भी नहीं दिया जाता है। उन्होंने कहा कि उनकी सेवाओं को रेगुलर भी नहीं किया जा रहा है। लैब टेक्नीशियन हरदीप चंद ने संघर्ष तेज करने को कहा।