पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ई स्कूल के ग्रोथ पार्टनर का खिताब जितने पर एमडी को सम्मानित किया

ई स्कूल के ग्रोथ पार्टनर का खिताब जितने पर एमडी को सम्मानित किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बठिंडा
शहर की विभिन्न संस्थाओं ने ई-स्कूल के एमडी को उनको नार्थ इंडिया ग्रोथ पार्टनर 2013 का सम्मान मिलने पर बधाई दी व इस उपलब्धि के लिए उन्हें सम्मानित भी किया।
आईडीपी एजुकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से लुधियाना में 21 जनवरी 2014 को करवाए गए वार्षिक समारोह में ई स्कूल बठिंडा ने पूरे उत्तर भारत में सबसे बड़े ग्रोथ पार्टनर 2013 का अवार्ड हासिल किया है। ई स्कूल बठिंडा ने उत्तर भारत के सभी आईलेट्स संस्थानों को पीछे छोड़ते हुए यह सम्मान हासिल किया। पिछले साल 2012 में ई स्कूल को बेस्ट रीजनल एरिया पार्टनर बठिंडा के अवार्ड से नवाजा गया था।
इस साल 2013 में बठिंडा का और पूरे उत्तर भारत का सम्मान हासिल करते हुए ई स्कूल बठिंडा ने नंबर-1 नार्थ इंडिया ग्रोथ पार्टनर 2013 की उपलब्धि हासिल की।इस मौके एम डी रूपिंद्र सिंह को बधाई देते हुए वहां मौजूद सभी संस्था के सदस्यों ने संबोधित करते हुए बैंगो को- आर्डिनेटर रमणीक वालिया ने कहा की यह सम्मान अब तक किसी भी बठिंडाआईलेंट्स इंस्टीच्यिूटस द्वारा हासिल किए गए सम्मानों में से सबसे बड़ा सम्मान है जो ई-स्कूल एम डी रूपिंद्र सिंह के लिए व बठिंडा के लिए बेहद गर्व की बात है। इसी उपलब्धि के लिए ई-स्कूल एमडी रूपिंद्र सिंह बधाई के पात्र है।
एमडी ई-स्कूल ने उन्हें इस अवसर पर बधाई देने के लिए सभी का धन्यवाद किया व अपने इंस्टीच्युट की विशेषता बताते हुए कहा की उनके इंस्टीच्युट में अब तक सबसे ज्यादा बच्चों के विभिन्न विभागों में 9 मेंसे 9 बैंड आए है और उनके इंस्टीच्युट में बच्चों को सभी विषय अच्छे ढंग से करवाए जाते है। इस मौके उन्हें सम्मानित करने के लिए बैंगो के को-आर्डीनेटर रमणीक वालिया, योग गुरू राधे श्याम बांसल, सुरक्षा हेल्पर के चेयरमैन शाम शर्मा, अखिल भारतीय भागवत प्रचार मंडल के अध्यक्ष जगजीवन शर्मा, वाहेगुरू वेलफेयर सोसायटी प्रधान तोलू राम,राकेश नरूला बठिंडा विकास मंच, राजा राम बांसल वीर कलोनी वेलफेयर सोसायटी, के.के. सिंगला कृष्ण कृपा सेवा समिति, दविंद्र अग्रवाल जल सेवा समिति, मोहत बासंल जल सेवा समिति, रकेश वर्मा समाज सेवक, विनोद गुप्ता अग्रवाल सभा आदि मौजुद थे