- Hindi News
- लाला लाजपत राय स्मृति पार्क बनाने की मांग
लाला लाजपत राय स्मृति पार्क बनाने की मांग
बठिंडा - महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला लाजपत राय की 149 वीं जयंती पर संतराम मेमोरियल लाइब्रेरी में अग्रवाल सभा द्वारा आयोजन किया गया। आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि पंजाब अग्रवाल सभा के उपप्रधान सुरेश गोयल ने शिरकत की। आयोजन में सभा के महासचिव अमृतलाल सिंगला ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लाला लाजपत राय का जीवन पूरे समाज के लिए उदाहरण की तरह है। आजादी दिलवाने के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले क्रांतिकारियों में लाला साहब का नाम सबसे आगे है। अग्रवाल सभा के सदस्यों ने राज्य सरकार से लाला जी की जयंती को सरकारी छुट्टी घोषित करने व बठिंडा में लाला लाजपत राय स्मृति पार्क की स्थापना करने की मांग की। आयोजन में वचन लाल जिंदल, सोहन लाल गोयल, शाम लाल गर्ग, अनीता रानी, अंजू गोयल, सत्या देवी, ऊषा गोयल आदि उपस्थित रहे।