पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन ने दिया पर्ल कंपनी के खिलाफ धरना

ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन ने दिया पर्ल कंपनी के खिलाफ धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बठिंडा
बुधवार को यहां दी ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन ने पर्ल कंपनी के खिलाफ धरना देकर रोष जताया कि वह लोगों को न तो उनका पैसा वापस दे रही और न ही मेच्योरिटी और ब्याज।
बरनाला रोड पर धरना दे रहे प्रोटेक्शन के भारत जिंदल, परमिंदर सिंह, भुपिंद्र कौर, नवरीत कंसल आदि ने बताया कि कंपनी से परेशान कुछ लोगों ने उनके सामने अपनी परेशानियां रखते हुए उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग की थी, जिस पर उन्होंने यह कदम उठाया।
उन्होंने बताया कि इस मांग पर उन्होंने पहले भी 29 नवंबर को धरना दिया था।
कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि जल्द ही प्रभावित लोगों को उनकी राशि दे दी जाएगी। इसके बाद भी कोई कार्रवाई न होने के कारण उन्हें दोबारा आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही प्रभावित लोगों की राशि वापस नहीं की गई तो वे फिर से आंदोलन को तेज करेंगे।
इस मौके पर करतार सिंह, कारत जिंदल, नवनीत कुमार, सुरेश गोयल, अश्वनी कुमार, रवि कुमार, सीमा रानी, भुपेंद्र कुमार, शिव कुमार, वरिंद्र कुमार, संजीव कुमार, सुरेश आदि ने भी संबोधित किया। पर्ल कंपनी के सीएससी अशोक भारद्वाज ने बताया कि अगर किसी को कोई परेशानी है तो वह उनसे संपर्क कर अपनी बनती पेमेंट लेकर जा सकता है। लोगों को चाहिए कि वह किसी की बातों में न आएं।