पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला के गले से चेन झपटने का प्रयास

महिला के गले से चेन झपटने का प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा - शहर में झपटमारों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को अजीत रोड पर एक बाइक सवार झपटमार ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपटने की कोशिश की पर युवक को सफलता नहीं मिल सकी। महिला के शोर मचाने पर झपटमार मौके पर से फरार हो गया। महिला ने पुलिस को तुरंत घटना की सूचना दी। थाना सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की जांच शुरु की। रानी देवी वासी गली नंबर दो अजीत रोड बुधवार सुबह अपने घर के गेट के बाहर खड़ी थी। महिला के अनुसार एक युवक बाइक पर सवार हो कर उसके पास पहुंचा व उसके गले में डाली सोने की चेन को झपटने की कोशिश की पर युवक को सफलता नहीं मिली।