पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं लिखवाई चोरी की शिकायत

नहीं लिखवाई चोरी की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा - शहर के न्यू शक्ति नगर में मंगलवार सुबह एक घर से दो युवकों ने तलवारों के बल पर सात हजार रुपए लूट लिए थे। पीडि़त परिवार ने इस की लिखित शिकायत कोतवाली पुलिस को नहीं की। जिसके चलते थाना कोतवाली पुलिस ने इस संबंध में किसी के खिलाफ भी मामला दर्ज नहीं किया है। सोमवार देर रात नवल किशोर के घर में दो अज्ञात युवकों ने तलवारों के बल पर घर से सात हजार रुपए व दो मोबाइल फोन लूट लिए थे। चोरी की वारदात की निंदा न्यू शक्ति नगर वासियों ने कड़े शब्दों में भी की थी। थाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा ने बताया कि अभा तक पीडि़त ने उनके पास लिखित शिकायत नहीं दी है। पुलिस नवल किशोर के बयान नोट करवाने का इंतजार कर रही है।