- Hindi News
- आप ने शुरू की चुनावों के लिए जमीं की तलाश
आप ने शुरू की चुनावों के लिए जमीं की तलाश
भास्कर न्यूज - बठिंडा
आम चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने पंजाब में चुनावी जमीन तैयार करने के लिए तैयारियां शुरु कर दी है। जिसके लिए पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए जिले में सर्वेक्षण कार्य शुरु किया गया। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के सदस्यों की मीटिंग का आयोजन चिल्ड्रन पार्क में किया गया। जिसमें दिल्ली से आए हुए आम आदमी पाटी के सदस्यों ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रो अक्षय कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपने निर्माण के पहले दिन से ही आम जन हित के लिए ही कार्य किया है। व हम सभी आप कार्यकर्ताओं को जनता के प्रति समर्पण की भावना को ही सर्वोच्च रखना है। ताकि समाज में बदलाव आ सके। व आम आदमी पार्टी का स्वराज का सपना पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि स्वराज को प्राप्त करने के लिए हम सभी को मिल कर प्रयास करना होगा। उन्होंने आप वालंटियरों से पार्टी प्रचार व कमेटियों के निर्माण में तेजी लाने की बात कही। आप पार्टी के प्रो मनजीत सिंह ने कहा कि यदि हमें स्वराज प्राप्त करना है। तो सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की व पार्टी के संगठन निर्माण में तेजी से कार्य करने की आवश्यकता है। ताकि आने वाले चुनावों में पार्टी को मजबूती प्रदान की जा सके व दिल्ली चुनावों का परिणाम दोहराया जा सके। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से ब्लाक व गांवों की कमेटियों व आप पाटी को हर दरवाजे तक पहुंचाने को कहा। बैठक में आम आदमी पार्टी के विलास चंद गुप्ता, अमृतलाल अग्रवाल, राजन सिंह, भूपिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, केदार नाथ, जगदीश कुमार, पुनीत गर्ग समेत सैकड़ों आप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।