आज परसराम नगर में बिजली बंद रहेगी
बठिंडा - शहर के परसराम नगर में आज सुबह दस बजे से लेकर शाम के पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी। इंजीनियर सुखदेव सिंह दंदीवाल और इंजीनियर हरदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि वीरवार को 66 केवी.ग्रिड परसराम नगर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ग्रिड की जरूरी मरम्मत के चलते बंद रहेगा। इस कारण 11 के.वी.फीडर हंस नगर,11 के.वी. फीडर मुल्तानिया शहरी,11के.वी.फीडर बाहो यात्री,यूपीएसएपी त्योणा फीडर, ए.पी.बीड़ बहमन फीडर आदि क्षेत्र मे बिजली बंद रहेगी।