- Hindi News
- रैली से ईंधन व पर्यावरण बचाने का संदेश दिया
रैली से ईंधन व पर्यावरण बचाने का संदेश दिया
बठिंडा - इंडियन ऑइल कार्पोरेशन लिमिटेड, बठिंडा टर्मिनल द्वारा पुलिस पब्लिक स्कूल की सहायता से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य ईंधन बचाओ, पैसा व पर्यावरण बचाओ का संदेश लोगो तक पहुंचाना था। रैली मे लगभग 60 बच्चों ने भाग लिया। रैली की शुरुआत प्रिंसिपल मोनिका सिंह व मुख्य टर्मिनल प्रबन्धक सुरेश कुमार द्वारा झंडी दिखाकर रवाना की गई। प्रचालन अधिकारी मयंक गोयल ने अपने सहयोगी सुखराज सिंह व सिटी ट्रेफिक के सब इंस्पेक्टर जगतार सिंह के साथ मिलकर रैली को सफल बनाया। बच्चों द्वारा ईंधन बचाओ, पैसा व पर्यावरण बचाओ के नारे लगाते हुए रैली को मॉडल टाउन फेस-1 व फेस-2 से निकाला गया। अंत में आईओसीएल टीम ने तेल व गैस सरंक्षण के विभिन्न तरीकों से सभी को समझाया।