पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक्सईएन पहले हंसे फिर हाथ जोड़कर बोले जल्द आएगा पानी

एक्सईएन पहले हंसे फिर हाथ जोड़कर बोले-जल्द आएगा पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बठिंडा
मोबाइल कंपनी द्वारा मंगलवार को केबल डालने के लिए गड्ढे खोदते हुए टूटी भागू रोड वाटर सप्लाई की पाइप लाइन बुधवार देर शाम तक भी पब्लिक हेल्थ विभाग के कर्मचारी रिपेयर नहीं कर पाए। देर शाम तक कर्मचारी टूटी हुई पाइप से गड्ढे में भरे पानी को निकालने में ही जुटे रहे। अफसरों ने दावा किया कि देर रात तक पाइप को जोड़ सप्लाई दुरुस्त कर दी जाएगी। मगर 36 घंटे से पानी की सप्लाई बंद होने से भागू रोड सहित आसपास के क्षेत्र में पानी की सप्लाई ठप रही। लोगों के आक्रोश को देख अफसर बुधवार शाम को खुद मौके पर खड़े होकर पाइप रिपेयर करवाते देखे गए। मगर मुख्य पाइप लाइन होने के चलते इसकी रिपेयर करने में समय ज्यादा लग रहा है। बुधवार को मॉडल टाउन फेस 1, 2,3 व भागू रोड, धोबियाना बस्ती, सिविल लाइन के सैकड़ों घरों की वाटर सप्लाई बाधित रही। सुबह बच्चों को बिना नहाए स्कूल भेजना पड़ा। महिलाएं कपड़े नहीं धो पाई और पुरुष घर में पीने के लिए पानी नगर निगम के आरओ से ढोते हुए नजर आए। देर शाम प्रभावित लोगों ने भागू रोड टी प्वाइंट पर गड्ढा खोद पाइप रिपेयरिंग कर रहे कर्मियों से अपना विरोध दर्ज करवाया। पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन जसवीर सिंह के नेतृत्व में नगर निगम की जेसीबी गड्ढे से पानी निकालने में ही जुटी रही। भागू रोड वाटर वक्र्स से रोजाना माडल टाउन फेज वन, टू व थ्री, भागू रोड, जेल, अस्पताल, सिविल लाइन, धोबीआना क्षेत्र को 12 लाख गैलन पानी की सप्लाई दी जाती है। मगर पाइप टूटा होने से यह सप्लाई 36 घंटे से बंद है। इससे जेल व अस्पताल प्रबंधन को भी परेशानी हुई।