मारपीट करने का मामला दर्ज
बठिंडा - थाना तलवंडी साबो की पुलिस ने शिकायत के आधार पर मारपीट करने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत में रणधीर सिंह पुत्र हरनेक सिंह निवासी जय सिंह वाला ने बताया है कि वह गांव जग्गा राम तीर्थ गया था। जहां कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने इस आधार पर केस दर्ज की है।