पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक की देशव्यापी हड़ताल को कामयाब करने की अपील की

बैंक की देशव्यापी हड़ताल को कामयाब करने की अपील की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा - स्टेट बैंक आफ पटियाला आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा संगत होटल में आयोजित किए समागम दौरान बैंक अधिकारियों ने भाग लिया। एसोसिएशन के उप प्रधान रंजीत सामरिया का आफिसर्स डायरेक्टर नियुक्त होने पर बैंक के डीजीएम गोकुल शर्मा, एजीएम लक्ष्मण सिंह, राकेश कौशल, पीसी सिंगला, सुशील गोयल, एसबी पाल, गुरमीत कौर, अनु सचदेवा, सुमन गुप्ता, वंदना गुप्ता आदि ने स्वागत किया। डायरेक्टर रंजीत सामरिया ने कहा कि वह बैंक के बोर्ड में मुलाजिमों व अफसरों के हितों का पूरा ध्यान रखेंगे। बैंक के डीजीएम गोकुल शर्मा ने भी अधिकारियों को कहा कि वह बैंक का बिजनेस बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश करें। यूनियन के नेता डीके त्रिपाठी, राजीव गुप्ता, रणवीर सिंह, रजनीश दीक्षित व डीके धवन ने बैंक अधिकारियों से अपील की कि 10 व 11 फरवरी को बैंकों में पूरी हड़ताल करें। ये हड़ताल आईबीए व केंद्रीय सरकार के अडिय़ल रवैये के खिलाफ की जा रही है। यह हड़ताल उनके हक व सच की लड़ाई के लिए हैं। मौके पर एसोसिएशन के प्रधान डीके त्रिपाठी, डिप्टी महासचिव रणवीर सिंह, ट्रेजर राजीव गुप्ता, सहायक महासचिव रजनीश दीक्षित, जोनल सचिव डीके धवन, सेंट्रल कौंसिल मेंबर एमएम बहल, बीएस मक्कड़ आदि उपस्थित थे।