पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपनी मांगों को लेकर गेस्ट फेकल्टी अध्यापकों का विरोध जारी

अपनी मांगों को लेकर गेस्ट फेकल्टी अध्यापकों का विरोध जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बठिंडा
पंजाब के गेस्ट फेकल्टी लेक्चररों का रोष बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने वीरवार को सरकार के किए गए वादों की पोटली जला कर विरोध दर्ज कराया। इससे पूर्व यूनियन ने कॉलेज के गेट पर धरना लगाकर नारेबाजी की।
इनकी मुख्य मांग है कि उनको लेक्चरर का बेसिक वेतन पूरा वर्ष खजाने से दिया जाए। यूनियन का किसान यूनियन व पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन शहीद रंधावा द्वारा भी समर्थन किया जा रहा है। यूनियन की रीटा अग्रवाल, राजपाल कौर, प्रो. निरलेप कौर, प्रो. मनदीप कौर, प्रो. निंदिया शर्मा, प्रो. कमलप्रीत कौर, प्रो. राजपाल कौर, प्रो. रीटा अग्रवाल आदि ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से मंजूरशुदा पदों पर काम कर रहे हैं। वह रेगुलर व पार्ट टाइम स्टाफ से भी ज्यादा काम करते हैं, पर उनको फरवरी या मार्च महीने में रिलीव कर दिया जाता है, जिसके बाद उनको अगस्त में फिर से ज्वाइन किया जाता है। इस दौरान वह 5-6 महीने कोई काम नहीं करते और नही ही वेतन दिया जाता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा न किया गया तो उनके द्वारा संघर्ष को तीव्र किया जाएगा। इस संघर्ष के करण विद्यार्थियों की पढ़ाई का काफी नुकसान हो रहा है। जबकि उनकी परीक्षाएं भी सिर पर आ गई हैं।
यह है मुख्य मांगें
कम से कम बेसिक वेतन व डीए 21600 रुपए प्रति महीना दिया जाए, वेतन पीटीए फंड की बजाए सरकारी खजाने से पूरा वर्ष दिया जाए, वार्षिक छुट्टियां रेगुलर अध्यापकों की तरह दी जाएं। इसके साथ ही लेडीज लेक्चररों को मैटरनिटी लीव वेतन सहित दी जाए, गेस्ट फेकल्टी लेक्चररों को बाकी के अध्यापकों की तरफ
काम दिया जाए।