मरीजों के लिए रक्तदान किया
बठिंडा। नौजवान वेलफेयर सोसायटी के खूनदान यूनिट ने विभिन्न अस्पतालों में दाखिल मरीजों के लिए रक्तदान किया। यूनिट इंचार्ज अमित गर्ग ने बताया कि कैंसर पीडि़त एक मरीज के लिए रक्त की जरूरत पडऩे पर कृष्ण कुमार ने अपना रक्तदान किया। संस्था के सदस्य सोम शर्मा ने अस्पताल में दाखिल एक महिला निशा रानी निवासी बसंत विहार को जरूरत पडऩे पर रक्तदान किया।