पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबठिंडा। एनएफएल फैक्ट्री रोड़ पर बुधवार की रात को एक बाइक चालक अचानक असंतुलित होकर रेलवे फाटक के साथ लगे डिवाइडर व खंबे से टकरा गया। इस हादसे में डिवाइडर पर लगा सरिया चालक की छाती में आर-पार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी की हाईवे एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची व घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया।
घायल की पहचान गिंदर सिंह ((25 वर्ष)) पुत्र निहाल सिंह निवासी खेता सिंह बस्ती के तौर पर हुई। घायल की गंभीर हालत देखते हुए उसे तुरंत अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.