चोरी मामले में दो पर केस दर्ज
बठिंडा - थाना कोतवाली पुलिस ने घर से चोरी करने आरोप में दो अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में नवल किशोर पुत्र कृष्ण लाल निवासी अजीत रोड बठिंडा ने बताया कि २७ जनवरी की रात को उसके घर में अचानक शोर हुआ। जब वह उठकर लॉबी में गया तो दो अज्ञात जिनके चेहरे ढके हुए थे कुछ छानबीन कर रहे थे। यह देखकर जब उनको रोकने का प्रयास किए तो उन्होंने उसको कमरे में बंद कर एक मोबाइल व ७ हजार रुपए नगद चोरी कर लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज
कर लिया है।