फूलों की लगी बेहतरीन प्रदर्शन
बठिंडा - सनावर स्कूल में फूलों की बेहतरीन सजावट के लिए एक प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें चारों सदन गंगा, यमुना, रावी तथा ब्रह्मपुत्र के छात्रों ने भाग लिया। छठीं से लेकर दसवीं कक्षा तक के छात्रों ने भाग लिया। इस दिन बच्चों के हाथों में रंग-बिरंगे फूलों को देखकर सभी अध्यापिकाओं तथा छात्रों का मन प्रसन्नता से खिल उठा। छात्रों में काफी उत्साह था। फूलों का प्रबंध तथा तालमेल इतना आकर्षक था कि अनुमान लगाना कठिन था कि किस सदन तथा किस छात्र को चुना जाए। मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल की प्रधानाचार्या रविन्दर कौर तथा सतवंत कौर मौजूद थे। उन्होंने छात्रों का उत्साह बढ़ाया। चारों सदन में से प्रथम स्थान पर गंगा सदन द्वितीय स्थान पर ब्रह्मपुत्र सदन, तृतीय स्थान पर यमुना सदन तथा चौथे स्थान पर रावी सदन रहे। मुख्य अतिथि की ओर से इन सभी सदन के छात्रों को पुरस्कृत किया गया।