शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित
बठिंडा। जिला प्रबंधकीय कॉम्पलेक्स में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व मुलाजिमों द्वारा देश के लिए शहीद होने वालों के लिए दो मिनट का मौन धारन कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके अलावा पंजाब पुलिस के जवानों ने भी अपने हथियार उलटे कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। डीसी कमल किशोर यादव ने कहा कि हम सबको शहीदों के बताए हुए मार्ग पर चलकर देश की सेवा करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर उनको श्रद्धांजलि देते हुए लोगों को उनके बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर एडीसी डी सोनाली गिरी, एडीसी जनरल राजीव पराशर के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी व मुलाजिम उपस्थित थे।