- Hindi News
- महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया
महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया
भस्कर न्यूज - बठिंडा
जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीदी दिवस पर उनको श्रद्धांजलि दी। जिला कांग्रेस के शहरी प्रधान मोहन लाल झुंबा ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपना पूरा जीवन देश की आजादी में लगा दिया। उन्होंने अहिंसा का जो संदेश संसार को दिया वह सच में एक मिसाल है।
उन्होंने लोगों को महात्मा गांधी की सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। जिला कांग्रेस देहाती के प्रधान गुरा सिंह तुंगवाली ने कहा कि हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए। इस दौरान बापू अमर रहे व जय हिंद के नारे भी लगाए गए।
मौके पर यश बंसल, विजय गोयल, लाला जीत मल, शाम लाल गर्ग, हरी ओम, सुरेश बंसल, नत्थू राम, प्रकाश चंद, मनजीत कौर, महिंद्र कौर, सोनू कोहली, ऊषा शास्त्री, राजिंदर गोल्डी, सुनील गोरा, अशोक खनगवाल, राधे श्याम, जगमीत सिंह, परमिंदर सरनी, अवतार सिंह, मनजीत सरपंच, रुपिंद्र बिंद्रा कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।
जट्ट आरक्षण के लिए संघर्ष तेज
करने का किया ऐलान
बठिंडा - जट्ट भलाई सभा की टीचर्स होम में प्रधान बलराज सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में केंद्र द्वारा पंजाब के जाटों को ओबीसी में शामिल न करने की निंदा की गई। सभा के महासचिव जसविंदर सिंह संधू ने कहा कि राज्य सरकार भी पंजाब के जाटों को अनदेखा कर रही है। पंजाब के किसान आर्थिक परेशानी के चलते आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
सचिव रणजीत सिंह कोटशमीर ने बताया कि गरीब जाटों को आत्महत्या करने से बचाने के लिए आरक्षण जरूरी है। सभा के दौरान प्रस्ताव पास किया गया कि जट्ट आरक्षण के लिए अखिल भारतीय जट्ट आरक्षण संघर्ष समिति का पूरा साथ दिया जाए और समिति के पंजाब प्रधान करनैल सिंह के नेतृत्व में संघर्ष को तेज किया जाए।
इस मौके पर उप-प्रधान दलजीत सिंह मलोट, जगजीत सिंह कोटशमीर, एडवोकेट गुरविंदर सिंह मान, एडवोकेट बलजिंदर सिंह, जगदीप सिंह मोगा, राजविंदर सिंह जै सिंह वाला उपस्थित थे।