पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘सामाजिक संदेश देने वाली फिल्म है कृपाण’

‘सामाजिक संदेश देने वाली फिल्म है कृपाण’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बठिंडा
वीरवार को होटल कंट्री इन में कृपाण-द स्वार्ड ऑफ ऑनर फिल्म की प्रमोशन के लिए फिल्म की पूरी टीम पहुंची। मौके पर एक्ट्रेस रोशन प्रिंस, गुरलीन चोपड़ा और समीक्षा सिंह मौजूद रहे। जहां फिल्म के डायरेक्टर अमरीक गिल फिल्म की खूबियों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि कृपाण फिल्म एक ऐसी फिल्म है जिसमें आधुनिकता के साथ-साथ हमारे इतिहास को भी दर्शाया गया है। जो दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ इतिहास की भी जानकारी कराएगी। मुख्य किरदार निभा रहे रोशन ने बताया कि फिल्म बीरू नामक नौजवान के इंग्लैंड जाने व अपने इतिहास से जुड़े कृपाण को वापस अपने देश लाने पर आधारित है। फिल्म में दिया गया संदेश हर नौजवान को अपनी धरती, सभ्याचार और सामाजिक मूल्यों को जोड़ेगी। फिल्म के कई हिस्सों में 1850 और 1940 का दौर दिखाया गया है।