पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्डों का वेरीफिकेशन नहीं, फरवरी में कैसे बंटेगा आटा दाल

कार्डों का वेरीफिकेशन नहीं, फरवरी में कैसे बंटेगा आटा-दाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बठिंडा
जिले में फूड सिक्योरिटी एक्ट लागू करने के लिए भले ही कवायद चल रही हो। लेकिन पुराने कार्ड धारकों को सरकार द्वारा स्थिति स्पष्ट न करने व डिपो होल्डर्स की हड़ताल व प्रशासन द्वारा अब तक वेरीफिकेशन कार्यों तक ही सीमित रहने के चलते जिले के लाखों परिवारों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विभाग का कहना है कि वेरीफिकेशन कार्य ३१ जनवरी तक पूरे कर लिए जाएंगे। लेकिन फरवरी में भी राशन नहीं मिलेगा। स्कीम के लिए आए हुए आवेदनों पर अभी तक प्रशासन द्वारा वेरीफिकेशन कार्य ही करवाए जा रहे है। जिसके चलते लोगों के नए नीले कार्ड नहीं बन सके है। इसके चलते जिले के 1 लाख से अधिक परिवारों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में 1 दिसंबर से 17 दिसंबर तक नीले कार्डों के लिए आवेदन मांगे गए थे। जिस पर पूरे जिले से 1 लाख से अधिक लोगों ने नीले कार्डों के लिए आवेदन किया था।
डिपो होल्डर्स 5 फरवरी को सौंपेंगे मांगपत्र :राज्य सरकार द्वारा फूड सिक्योरिटी एक्ट को पूरे पंजाब में लागू कर भले ही सस्ता राशन देने की बात चल रही हो। लेकिन इस योजना के लिए केंद्र सरकार से एलोकेशन न होने के चलते दिसंबर व जनवरी माह में सरकारी गोदामों में राशन नहीं आया।
3 दिसंबर 2013 से हड़ताल पर डिपो होल्डर , समझौते के बाद भी हड़ताल पर कायम : 20 हजार रू प्रतिमाह तनख्वाह की मांग को लेकर डिपो होल्डर्स एसोसिएशन पंजाब के नेतृत्व में हड़ताल कर रहे डिपो होल्डर्स व
सरकार के बीच कई बार की बातचीत बेनतीजा रही है। जिसके चलते डिपो होल्डर्स अपनी हड़ताल पर कायम है। डिपो होल्डर्स की इस हड़ताल पर राज्य सरकार का रूख स्पष्ट न होने के कारण
डिपो होल्डर्स अपनी बेमियादी हड़ताल पर कायम है।