- Hindi News
- इंजीनियर ब्रेन शेपर्स ने करवाया मॉक टेस्ट
इंजीनियर ब्रेन शेपर्स ने करवाया मॉक टेस्ट
भास्कर न्यूज - बठिंडा
सौ फीट रोड पर स्थित इंजीनियर ब्रेन शेपर्स में बच्चों के शैक्षणिक आंकलन के लिए ऑल इंडिया मॉक टेस्ट करवाया गया। इस मौके 100 से ज्यादा विद्यार्थियों ने मॉक टेस्ट दिया। टेस्ट दौरान विद्यार्थियों को स्टॉफ सलेक्शन कमिश्नर और गेट 2014 की परीक्षा और उनके प्रश्नावली से रूबरू करवाया।
इंजीनियर ब्रेन शेपरस के मैनेजिंग डायरेक्टर गगन वधवा ने बताया कि 4 अप्रैल या 27 अप्रैल को होने जा रही एसएससी ((सीजीएल)) परीक्षा की तैयारियों को लेकर ब्रेन शेपर्स की ओर से बेहतरीन तैयारी करवाई जाएगी जिसकी कक्षाएं 31 जनवरी से शुरू हो रही हैं। गगन ने बताया कि उनके हाई क्वालिफाईड अध्यापक की ओर से तैयार किए गए स्टडी मेटिरियल में मात्र उन प्रश्नों को ही अंकित किया जाता है, जो परीक्षा के दौरान संभावित होते है। 2013 में हुई कांपीटेटिव एग्जाम्स में 85 फीसदी प्रश्न ब्रेन शेपर्स की ओर से तैयार की गई बुकलेट्स से मैच कर रहे थे। गगन ने बताया कि 30 से अधिक विद्यार्थी आई.आई.एस.सी. में सेलेक्ट हुए और टॉप टेन एम.टेक कॉलेज्स में 94 पर्सेंटाइल के साथ गेट में पहुंचे। इसके अलावा 250 से अधिक विद्यार्थियों ने एसएससी, पीओ, क्लेरिकल और सरकारी नौकरियों के टेस्ट पास किए। 50 विद्यार्थियों ने एफसीएस 2013 में टेस्ट पास किया। 50 अधिक विद्यार्थियों थॉपर यू्निवर्सिटी, आई.आई.टी. रूड़की और टॉप टेन एम.सी.ए. कॉलेज में सलेक्ट हुए। 22 विद्यार्थियों ने पी.एस.पी.सी.एल. पी.एस.टी.सी.एल परीक्षा पास किया। 50 से अधिक विद्यार्थी मल्टीनेशनल कंपनियों का हिस्सा बन चुके है।