- Hindi News
- महाराजा, महारानी का दबदबा, किसी ने चुनाव लडऩे की नहीं जताई इच्छा
महाराजा, महारानी का दबदबा, किसी ने चुनाव लडऩे की नहीं जताई इच्छा
प्रदेश प्रधान बाजवा के हलके गुरदासपुर से पांच ने किया आवेदन, कुल 124 लोगों ने चुनाव लडऩे की इच्छा जताई
कांग्रेस चुनाव कमेटी की पहली बैठक, 29 तक कमेटी हाईकमान को सौंपेगी सूची
इन्द्रप्रीत सिंह. चंडीगढ़
महाराजा कैप्टन अमरिंदर सिंह और महारानी परनीत कौर का पटियाला सीट पर कितना दबदबा है इसका पता इस बात से ही चलता है कि पटियाला सीट से किसी कांग्रेेसी ने चुनाव लडऩे की इच्छा नहीं जताई जबकि दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा के हलके से पांच लोगों ने चुनाव लडऩे की इच्छा जताई। प्रदेश चुनाव कमेटी की पहली बैठक में केवल पटियाला सीट ही ऐसी है जिसमें किसी ने भी चुनाव लडऩे के आवेदन नहीं किया, यहां तक कि वर्तमान सांसद और केंद्रीय मंत्री परनीत कौर ने भी नहीं। परनीत कौर द्वारा आवेदन न करने संबंधी कहा गया कि सिटिंग सांसद को आवेदन करने की जरूरत नहीं। परनीत के अलावा मनीष तिवारी और प्रताप सिंह बाजवा ने भी आवेदन नहीं किया।
किस सीट पर कितनों ने किया आवेदन
गुरदापुर से पांच इनमें रमन भल्ला ही एकमात्र अहम नेता हैं
अमृतसर से 14 - इनमे विधायक ओपी सोनी, अश्विनी सेखड़ी और राजकुमार वेरका भी शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व विधायक सुखपाल खैहरा और हरजिंदर सिंह ठेकेदार भी शामिल हैं।
खडूर साहिब सीट से 12 लोगों ने किया आवेदन- पूर्व मंत्री गुरचेत सिंह भुल्लर के बेटे सुखपाल भुल्लर, हरमिंदर गिल मुख्य आवेदकों में
जालंधर सीट से 7 आवेदक आए- मौजूदा सांसद महिंदर केपी के अलावा सतनाम कैंथ और युवा कांग्रेस के प्रधान बिक्रम चौधरी भी शामिल हैं।
होशियारपुर सीट पर 11 लोगों ने किया आवेदन- केंद्रीय राज्य मंत्री संतोष चौधरी के अलावा डॉ राज कुमार, राजकुमार वेरका , शमशेर दूलो और बिक्रम चौधरी फ्रंट रनर हैं।
आनंदपुर साहिब से पांच ने किया आवेदन- सांसद रवनीत बिटट्टू के अलावा सुखपाल खैहराअ और गुरविंदर अटवाल मुख्य हैं।
लुधियाना में 2 ने भरा और वह भी जिला स्तरीय उम्मीदवार ही हैं।
फतेहगढ़ब साहिब से 16 ने किया आवेदन इनमें पूर्व विधायक ईशर सिंह मेहरबान ,शमशेर सिंह दूलो और मलकीत सिंह दाखा प्रमुख हैं।
फरीदकोट से 15 लोगों ने आवेदन किया जिनमें सुखङ्क्षवदर सिंह डैनी और पूर्व विधायक मक्खन सिंह प्रमुख नेता हैं।
फिरोजपुर से राणा गुरमीत सिंह सोढी और उनके बेटे अलमित सिंह सोढी भी आवेदकों में हैं, उनके अलावा पूर्व विधायक हरनिरपाल सिंह ,जगमीत बराड़ ,हंसराज जोसन और डॉ मालती थापर भी शामिल हैं।
बङ्क्षठडा से पूर्व वित्तमंत्री सुरिंदर सिंगला और हरमिंदर सिंह जस्सी ही प्रमुख हैं।
संगरूर से मौजूदा सांसद विजय इंद्र सिंगला और विधायक केवल ढिल्लों प्रमुख हैं।
पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी शकील अहमद ने कहा, प्रदेश चुनाव कमेटी इन सभी नामों में यदि किसी पर ऐतराज है तो 28 जनवरी तक लिखित में अपनी टिप्पणियां दे सकती है। इसके बाद 29 को सूची पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी के प्रधान पीसी चाको को सौंपी जाएगी। अंतिम फैसला पार्टी प्रधान सोनिया गांधी लेंगी।
अधिकार सोनिया को तो कहां गया राहुल का फार्मूला
जयपुर अधिवेशन में पार्टी के उपप्रधान राहुल गांधी ने कहा था कि उम्मीदवारों का चयन केंद्रीय स्तर पर न होकर जिला व ब्लॉक स्तर की कमेटियों के जरिए किया जाएगा लेकिन एक बार फिर से उम्मीदवारों का चयन करने के अधिकार सोनिया गांधी को देकर कांग्रेस ने साबित कर दिया है कि पार्टी की शक्तियों का अभी विकेंद्रीयकरण नहीं किया जाएगा।
नेताओं की भीड़,शकील नहीं करवा सके कैप्टन-बाजवा में समझौता
लंबे समय बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान उम्मीद थी कि प्रदेश मामलों के प्रभारी डॉ शकील अहमद कैप्टन और प्रदेश इकाई के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा के बीच कोई समझौता करवाएंगे। शकील ने इसका प्रयास किया भी। वह दोनों नेताओ को बाजवा के कमरे में ले गए लेकिन अन्य सीनियर नेता भी उनके पीछे हो लिए, लिहाजा जिस बात के लिए मीटिंग करवाई जानी थी वह सिरे नहीं चढ़ सकी। शकील अहमद ने केवल इतना कहा, सभी मिलकर चलें तो ही पार्टी चुनाव में जीत सकती है।
नेताओं की क्या रही राय
कैप्टन के पार्टी प्रधान के संग आने पर विपक्ष के नेता सुनील जाखड़ ने कहा, यह अच्छी बात है, मुझे लगता है कि यदि सारे नेता एकजुट होकर लड़ें तो निश्चित रूप से कांग्रेस को जीत से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा आने वाले दिनों में पार्टी और भी अच्छा करेगी।
प्रताप सिंह बाजवा
कैप्टन के आने की खुशी है। इससे रिश्तों में सुधार होगा।हम आने वाले चुनाव मिलकर लडेंगे।
डॉ शकील अहमद ने कांग्रेस की ड्रग रैकेट में सीबीआई मांग पर कहा, यह मांग पार्टी की है। कैप्टन की सीबीआई की मांग को रद्द करने के बारे में उन्होंने कहा, यह उनकी व्यक्तिगत राय हो सकती है।
चुनाव कमेटी 29 सदस्यीय - चार नहीं आए
हाईकमान ने उम्मीदवारों का चयन करने के लिए 29 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है जिसमें से आज 25 नेता आए और चार नहीं आए। जिनमें परनीत कौर अंबिका सोनी, अश्विनी सेखड़ी , आरएल भाटिया शामिल हैं।