पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाबा बालक नाथ मंदिर में मूर्ति स्थापना

बाबा बालक नाथ मंदिर में मूर्ति स्थापना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जालंधर कैंट
वुधवार सुबह लाल कुर्ती में
बारिश पर आस्था का सैलाब उस समय भारी पड़ गया जब भारी बारिश के बीच सैकड़ों की गिनती में भक्त शिव मंदिर में बाबा बालक नाथ जी की मूर्ति स्थापना समारोह में
पहुंचे। मंदिर में सुबह से ही बाबा जी की मूर्ति की स्थापना का कार्य
बारिश में होता रहा है लेकिन एक समय ऐसा आ गया जब बारिश
तेज हो गई लेकिन भक्त मंदिर में पहुंचते रहे और बारिश में बाबा बालक नाथ जी के जयघोष गूंजते रहे। पुजारी शंभू जी ने पूजा अर्चना के साथ मूर्ति स्थापित की तथा उसके बाद हवन यज्ञ का किया साथ ही आरती के बाद भक्तों के लिए लंगर भी लगाया गया।
इस मौके पर कुलवंत राय, बलवंत राय, कौशल्या देवी, भाजपा नेता संजय कालड़ा, ज्ञान चंद, राकेश कुमार, पप्पू, संजय कुमार व अन्य मौजूद थे। मंदिर प्रधान कुलवंत राय ने बताया कि जल्दी ही
मंदिर क्षेत्रवासियों के सहयोग से सांई बाबा जी की मूर्ति भी स्थापित की जा रही है।