- Hindi News
- प्रताप बाग के पास चार गाडिय़ों पर गिरी प्लॉट की दीवार
प्रताप बाग के पास चार गाडिय़ों पर गिरी प्लॉट की दीवार
भास्कर न्यूज - जालंधर
बारिश से बुधवार को शाम सात बजे प्रताप बाग के पास एक प्लॉट की दीवार गिर गई। दीवार के पास चार गाडिय़ां खड़ी की थी, जिस पर सारा मलबा गिर गया। इस दौरान तीन गाडिय़ों के बोनेट डैमेज हुए जबकि एक गाड़ी का बैक शीशा टूट गया। इनमें दो गाडिय़ां हार्डवेयर दुकानदार दीपक आनंद की थी।
मोहल्ला पंजपीर स्थित एसबी प्लाई के मालिक दीपक ने बताया कि बाजार में ट्रैफिक होने के कारण उन्होंने प्लाट के पास अपनी स्विफट व आल्टो कार खड़ी की थी। शाम के समय पता चला कि उनकी गाडिय़ों पर दीवार गिरी हुई थी। इसी तरह साथ ही एक ऑल्टो व अन्य गाड़ी भी टूट गई थी।