पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केएमवी में हिंदी भाषा से कराया रू ब रू

केएमवी में हिंदी भाषा से कराया रू-ब-रू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जालंधर
केएमवी कॉलेज में हिंदी विभाग की ओर से हिंदी भाषा और उसके गौरव से जुड़े लिटरेचर को डिस्प्ले किया गया। प्रिंसिपल डॉ. अतिमा शर्मा ने थीम ऑफ द मंथ नाम इस एक्टिविटी की शुरुआत की। इस थीम के तहत सभी विभाग अपने-अपने विषय से जुड़ा लिटरेचर डिस्प्ले करेंगे ताकि छात्राएं जान सकें कि उनके लिए लाइब्रेरी में क्या-क्या उपलब्ध है।
छात्राओं को हिन्दी भाषा के गौरवमयी इतिहास से परिचित करवाने के लिए पोस्टर्स, पुस्तकें, नक्शे, मूर्तियां डिसप्ले की गईं। हिंदी में अनुवाद, पत्रकारिता, टी.वी., रेडियो, फिल्मों में हिन्दी भाषा के योगदान को चार्ट, पुस्तकों, डीवीडी के माध्यम से रेखांकित किया गया। इसके अलावा हिन्दी भाषा से संबंधित महत्वपूर्ण ऐतिहासिक तथ्यों तथा हिन्दी की कालजयी रचनाओं का विवरण भी लिखित रूप में विद्यार्थियों की जानकारी के लिए प्रदर्शित किया गया। भारत की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने वाली महान् रचनाओं, श्रीमद् भगवद्गीता, श्रीरामचरितमानस, श्री गुरु
ग्रंथ साहिब तथा सत्यार्थ प्रकाश के साथ-साथ आधुनिक हिन्दी कविता के
छायावादी युग के प्रतिनिधि कवियों, जयशंकर प्रसाद, महादेवी वर्मा तथा सुमित्रा नंदन पंत की मूर्तियां भी लाइब्रेरी में
प्रदर्शित की गईं।



से संबंधित महत्वपूर्ण ऐतिहासिक तथ्यों तथा हिन्दी की कालजयी रचनाओं का विवरण भी लिखित रूप में विद्यार्थियों की जानकारी के लिए प्रदर्शित किया गया। भारत की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने वाली महान् रचनाओं, श्रीमद् भगवद्गीता, श्रीरामचरितमानस, श्री गुरु

ग्रंथ साहिब तथा सत्यार्थ प्रकाश के साथ-साथ आधुनिक हिन्दी कविता के

छायावादी युग के प्रतिनिधि कवियों, जयशंकर प्रसाद, महादेवी वर्मा तथा सुमित्रा नंदन पंत की मूर्तियां भी लाइब्रेरी में

प्रदर्शित की गईं।