- Hindi News
- रिहायशी इलाके में टावर लगाने का विरोध, डीसी को सौंपा मांग पत्र
रिहायशी इलाके में टावर लगाने का विरोध, डीसी को सौंपा मांग पत्र
जालंधर - रिहायशी इलाके में टावर लगाने के विरोध में संतोषी नगर के इलाकावासियों ने एडीसी परनीत भारद्वाज को मांग पत्र सौंपा। साथ ही उन्होंने एडीसीपी-1 नरेश डोगरा को भी मांग पत्र देकर टावर न लगने देने की अपील की।
इलाका पार्षद पल्लनी स्वामी ने बताया कि गली नंबर दो में रहते एक व्यक्ति द्वारा अपने घर पर टावर लगाया जा रहा है। जिस मकान की छत पर टावर लगाया जा रहा है उसका पहली मंजिल की छत कमजोर है।
उस पर लैंटर भी नहीं डाला गया है। गली भी तीन से चार फुट की है। मकान मजबूत न होने के कारण कभी भी हादसा हो सकता है। उन्होंने मकान मालिक को टावर लगाने से कई बार रोका लेकिन वह नहीं माने।
इलाकावासी सतनाम सिंह ने बताया कि जब इलाकावासियों ने टावर लगाने का विरोध किया तो मकान मालिक ने पुलिस चौकी सूर्या एन्क्लेव में उनके खिलाफ मारपीट की झूठी शिकायत दर्ज करवा दी। इलाकावासियों ने एडीसी और एडीसीपी-1 से मांग की है टावर न लगने दिया जाए और साथ ही मकान मालिक द्वारा दी गई झूठी शिकायत को खारिज किया जाए।