पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक भी नेता हड़ताली सफाई कर्मियों से नहीं मिला : खोसला

एक भी नेता हड़ताली सफाई कर्मियों से नहीं मिला : खोसला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर - दलितों की समस्याएं सुनने आए चेयरमैन के. राजू की मीटिंग में दलित नेता सेठ सतपाल मल्ल को गुस्सा आ गया। कांग्रेस प्रदेश सचिव सेठ सतपाल मल्ल ने पहले मीटिंग में कहा- पुराने दलित नेताओं ने नए लीडर पैदा ही नहीं होने दिए। पिता पुरखी राज को आगे बढ़ाया जा रहा है। 50 सालों से दोआबा की राजनीति में चंद दलित परिवार ही राज कर रहे हैं। नए वर्करों को आगे आने का मौका मिलना चाहिए। वाल्मीकि समाज से दलित नेता प्रदेश सचिव अमृत खोसला ने भी के.राजू से अपनी नाराजगी जताई। आठ दिन से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है और कांग्रेस का एक भी नेता वहां वाल्मीकि समाज और यूनियन का हाल जानने नहीं आया।
इस मौके पर एससी सैल मीडिया सचिव सुखदेव सिंह रसूलपुरी, लुधियाना चेयरमैन अजीत सिंह भंगानी, पटियाला से परमिंदर सिंह, आनंदपुर साहिब से मोहन सिंह भसीन, कपूरथला से मलकीत सिंह गिल, संगरूर कुलवंत सिंह, प्रदेश सचिव डॉ. राम लाल जस्सी, पार्षद देस राज जस्सल, सुशील रिंकू, जगदीश समराय, अमृत खोसला, राजेश भट्टी, राजेश पदम, अश्वनी जरेवाल, दीपक थापर लवली, डॉ. हरभजन मान, अश्वनी कुमार भगत, हरविंदर सिंह डिंपल, वरिंदर काली भगत, अतुल चड्ढा, अनिल भगत, किट्टू ग्रेवाल और पवन जक्खू भी मौजूद थे।