पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश के कारण कोकाकोला कप क्रिकेट के दो मैच रद्द

बारिश के कारण कोकाकोला कप क्रिकेट के दो मैच रद्द

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जालंधर
कोका कोला कप के बुधवार को बल्र्टन पार्क और एफसी सोंधी ग्राउंड में होने वाले मैच बारिश की वजह से रद्द हो गए। जालंधर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी सुरजीत राय ने बताया कि अब ये मैच 25 और 26 जनवरी को होंगे।
25 जनवरी को बल्र्टन पार्क में पुलिस डीएवी और सीटी स्कूल और एफसी सोंधी ग्राउंड में लाला जगत नारायण व लब्भू राम दोआबा के बीच होगा। 26 जनवरी को बल्र्टन पार्क में लाला जगत नारायण और पुलिस डीएवी में मैच होगा। एफसी सोंधी ग्राउंड में सीटी स्कूल और लब्भू राम दोआबा स्कूल की टीमों के बीच मैच होगा।