- Hindi News
- बच्ची पर कमेंट करने पर रेहड़ी वाले की धुनाई
बच्ची पर कमेंट करने पर रेहड़ी वाले की धुनाई
जालंधर - दिलबाग नगर में 12 साल की बच्ची पर अश्लील कमेंट करने वाले रेहड़ी वाले को परिवार के सदस्यों और लोगों ने पकड़ लिया। उसकी सरेबाजार पिटाई की गई। फिर पीसीआर के हवाले कर दिया गया। युवक न्यूट्री कुल्चे की रेहड़ी लगाता है। बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी बच्ची घर से निकलती तो रेहड़ी वाला उसे कमेंट करता। कुछ दिन से रेहड़ी चालक ने हद कर दी थी और अश्लील बातें करने लगा। उन्होंने उसे समझाया, लेकिन वह उलटा धमकाने लगा।