- Hindi News
- डीसी ऑफिस के बाहर मिनिस्ट्रियल स्टाफ का धरना आज
डीसी ऑफिस के बाहर मिनिस्ट्रियल स्टाफ का धरना आज
जालंधर - सीईओ हुक्म सिंह से मिनिस्ट्रियल स्टाफ की नाराजगी से कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। कलमछोड़ की वजह से जिला शिक्षा अधिकारी दफ्तर की कंडम बिल्डिंग में वीराना छाया हुआ था। डीईओ सेकेंडरी नीलम कुमारी और दो-चार कर्मचारियों के अलावा पूरा दफ्तर खाली था। पंजाब मिनिस्ट्रियल स्टाफ शुक्रवार सुबह 11 बजे डीसी के आगे प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन सफल रहे इसलिए पंजाब शिक्षा विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के जिला प्रधान रजिंदर सिंह, महासचिव जतिंदर, सुखजीत सिंह सभी विभागों के स्टाफ से संपर्क करते रहे।