स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपी को कैद
जालंधर - अदालत ने पांच ग्राम स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपी तलविंदर सिंह उर्फ लाडी को साढ़े पांच महीने की कैद और पांच सौ रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। गांव गज्जोवाल के लाडी को थाना आदमपुर की पुलिस ने बीते साल 6 सितंबर को पांच ग्राम स्मैक के साथ उस समय पकड़ा था जब वह मोटर साइकिल पर जा रहा था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा-21 के तहत केस दर्ज किया गया था।