- Hindi News
- हड़ताली सफाई यूनियन पर सख्ती के मूड में सरकार
हड़ताली सफाई यूनियन पर सख्ती के मूड में सरकार
भास्कर न्यूज - जालंधर
जेपी नगर से सटे दिलबाग नगर में 12 साल की बच्ची को अश्लील कमेंट करने वाले रेहड़ी चालक को परिवार के सदस्यों व लोगों ने पकड़ लिया। उसकी सरेबाजार पिटाई की गई और फिर पीसीआर के हवाले कर दिया गया। युवक न्यूट्री कुल्चे की रेहड़ी लगाता है। बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी बच्ची जब भी घर से निकलती तो रेहड़ी चालक उसे कमेंट करता। रेहड़ी के पास अकसर युवक भी खड़े रहते, जो बच्ची को छेड़ते। कुछ दिन से रेहड़ी चालक ने हद कर दी थी और अश्लील बातें करने लगा। उन्होंने उसे समझाया, लेकिन वह उलटा धमकाने लगा। इसी के चलते उसकी लोगों ने धुनाई कर दी।
बाबा बालक नाथ मंदिर के बाहर स्कूली बच्ची को छेडऩे वाले को पीटते लोग।
दिलबाग नगर में बच्ची पर अश्लील कमेंट करने वाले रेहड़ी वाले की धुनाई