- Hindi News
- फायर ब्रिगेड स्टेशन की मांग लेकर मेयर को मिले इंडस्ट्रियलिस्ट
फायर ब्रिगेड स्टेशन की मांग लेकर मेयर को मिले इंडस्ट्रियलिस्ट
जालंधर - इंडस्ट्रियल एस्टेट में आग का शिकार बनी विशाल रबड़ इंडस्ट्री आधी जल गई। दमकल वाहनों की देरी और संसाधनों की कमी की वजह से नुकसान भी बढ़ा। इसके बाद इंडस्ट्रियल एस्टेट में फायर ब्रिगेड स्टेशन की मांग ने भी जोर पकड़ा है। इंडस्ट्रियल एस्टेट एक्सटेंशन वेलफेयर सोसायटी के प्रधान सूबा सिंह ने मेयर सुनील ज्योति को सारी समस्याएं बताई हैं। सूबा सिंह ने मेयर सुनील ज्योति से कहा कि फायर ब्रिगेड स्टेशन
बनाने की तजवीज रखें। जिसके बाद मेयर ने कहा कि फिलहाल एक दमकल वाहन इंडस्ट्रियल एस्टेट में अलॉट कर दिया जाएगा।