पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यूज़ इनबॉक्स

न्यूज़ इनबॉक्स

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाबालिगा से रेप और अपहरण के दो आरोपी बरी

जालंधर - एडिशनल सेशन जज हरप्रीत कौर रंधावा की अदालत ने अपहरण कर रेप करने के मामले में दो युवक सबूत के अभाव में बरी कर दिया। पुलिस के मुताबिक मूल रूप से पटना के आलम पर बीते साल 4 मई को एक मजदूर ने आरोप लगाया था कि वह लेबर का काम करते थे। नकोदर में महतपुर रोड के पास रहते थे। आलम उसकी 15 साल की बेटी को बहला फुसला कर ले गया था। पीडि़ता मिल गई थी। उसके साथ दुष्कर्म की बात सामने आई थी। इस मामले में खुरला किंगरा के विजय ने आलम का साथ दिया था।

फर्जी दस्तावेज बनाने वाले हरविंदर को दो साल कैद

जालंधर - फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोपी को अदालत ने दो साल की कैद की सजा सुनाई है। नंगल बन्जावाला के हरविंदर सिंह को पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में पकड़ा था। वीरवार को आरोप साबित होने पर उसे सजा सुनाई गई है।

मारपीट के मामले में जस्सा को 17 महीने कैद

कपूरथला - अदालत ने मारपीट के मामले में भोडे सपराए के रहने वाले जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा को 17 महीने की कैद की

सजा सुनाई है। थाना सदर में

26 मई 2007 को जस्सा के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया था।

थाना मेहतपुर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

जालंधर - मेहतपुर के गांव रामूवाल के रहने वाले हरदेव सिंह ने थाना मेहतपुर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। हरदेव ने बताया कि उसका भाइयों के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। भाई ने उसके हिस्से की जमीन हड़प ली और धमकियां दी। पुलिस को शिकायत दी, मगर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया गया।