पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्स लुटेरे ले गए हाथ में रह गई तनी चलते रिक्शे से नीचे गिरी महिला

पर्स लुटेरे ले गए हाथ में रह गई तनी चलते रिक्शे से नीचे गिरी महिला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जालंधर
लाजपत नगर स्थित लायंस भवन के पास शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार दो लुटेरे रिक्शा पर घर जा रही महिला का पर्स छीन कर ले गए। पीडि़ता चलते रिक्शा से नीचे गिर गई। इससे उसके घुटनों पर
चोट लगी है।
मखदूमपुरा की रहने वाली 35 वर्षीय बलजीत कौर पत्नी निर्मल सिंह की सास चरन कौर बीमार हैं। उनका इलाज गुरु नानक मिशन अस्पताल में चल रहा है। वह सास को देख कर रात रिक्शा पर घर के लिए निकली थी। बलजीत कौर का कहना है कि जब वह लाजपत नगर में पहुंची तो पीछे से पल्सर मोटर साइकिल धीमी होकर उसके रिक्शा के पास आ गई। पीछे बैठे लुटेरे ने उसका पर्स पकड़ लिया, लेकिन उसने नहीं छोड़ा। लुटेरे ने मोटर साइकिल की रेस बढ़ा दी तो वह चलते रिक्शा से नीचे गिर गई। लुटेरे पर्स ले गए,लेकिन तनी पीडि़ता के हाथ में रह गई। पर्स में करीब 1500 रुपए और अन्य सामान था। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरु की है तो पीडि़ता को इलाज के लिए डाक्टर के पास ले गए थे।



अस्पताल से लौट रही थी बलजीत कौर।