पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधार कार्ड का सर्वर डाउन, पूरे दिन २० कार्ड ही बने

आधार कार्ड का सर्वर डाउन, पूरे दिन २० कार्ड ही बने

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जालंधर
सुविधा सेंटर में आधार कार्ड का सर्वर शुक्रवार को एक बार फिर डाउन हो गया। एक सप्ताह में यह तीसरा मौका था जब सर्वर डाउन हुआ हो। शुक्रवार को आधार
कार्ड का सर्वर इतना स्लो था कि दिन भर में 20 लोगों को ही
कार्ड मिल पाए। जबकि अन्य बीस लोगों को बिना आधार लिए वापस जाना पड़ा।
सर्वर डाउन के चलते कर्मचारियों ने पहले ही कम टोकन दिए। चालीस लोगों को टोकन दिए गए जिसमें बमुश्किल 20 लोग ही आधार कार्ड प्राप्त कर सके। आम दिनों में सवा सौ के करीब टोकन बांटे जाते हैं। सहायक कमिश्नर संजीव शर्मा का कहना है कि सर्वर बार-बार डाउन के बारे में कंपनी को पहले भी सूचित किया गया है। इसके जल्द हल के लिए कंपनी से बात की जाएगी।