पुलिस पर भगोड़े पति को न पकडऩे का आरोप
जालंधर - अर्बन एस्टेट फेस-1 की अंजू शर्मा ने कमिश्नरेट पुलिस पर भगोड़े पति को न पकडऩे का आरोप लगाया है। अंजू ने बताया कि जनवरी, 2005 को उसकी शादी अली मोहल्ला के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही वह उसे दहेज के लिए परेशान करने लग गया था। वह मां-बाप की इकलौती संतान है। पति मायके का मकान अपने नाम करवाने का दबाव बनाता था। उनकी शिकायत पर महिला थाना में 8 जनवरी, 2013 को केस दर्ज हुआ था। उसके बाद वह पकड़ा नहीं गया। अदालत ने उसे भगोड़ा करार कर दिया गया।